यात्राकाल और बरसात में बदरीनाथ आने वाले यात्रियों को अक्सर कंचनगंगा नाले में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब यात्रियों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंचनगंगा नाले पर बीआरओ ने पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है और अगले साल तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद न तो बरसात का पानी और न ही बर्फ यात्रियों की राह में रोड़ा अटका पाएगी।
बदरीनाथ हाईवे पर कंचनगंगा नाला हर साल बरसात में उफान पर आ जाता है, जिससे यात्रियों को आवाजाही के लिए नाले का पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार वाहन चालक जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरते हैं, जबकि कपाट खुलने के समय यहां पर अक्सर हिमखंड आ जाता है, जिससे हाईवे खोलना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। समस्या को देखते हुए बीआरओ ने इस नाले पर पुल निर्माण शुरू कर दिया है। शीतकाल में बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद सेना और आईटीबीपी के जवान सीमा पर तैनात रहते हैं। उनके वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन इस नाले में हिमखंड आने से आवाजाही बंद हो जाती है, जिससे सेना को परेशानी उठानी पड़ती है। अब यहां पुल निर्माण होने से सेना और जवानों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
2 of 6
कंचनगंगा नाला
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ कंचनगंगा नाले पर पक्का पुल बना रहा है। अगले साल तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। पुल बनने से धाम आने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी और शीतकाल में सेना और आईटीबीपी के जवानों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। - मनीष कपिल, बीआरओ के कमांडर
3 of 6
कंचनगंगा नाला
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम वैभव गुप्ता ने नगर पालिका, एनएच, खाद्यान्न, लोनिवि और पुलिस विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एनएच कार्यदाई संस्था को यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ हाईवे को हर हाल में दुरुस्त करने के साथ ही अधिकारियों को बिजली, पानी, राशन आदि की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
4 of 6
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि बदरीनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचने की संभावना रहती है। इसलिए ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त या ऊबड़-खाबड़ है उनको तुरंत दुरुस्त किया जाए।
5 of 6
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने एनएच के अधिकारियों को लंगासू बाजार और कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे से सीएमपी बैंड तक नालियां बनाने और सड़क पर बने गड्ढे भरने के निर्देेश दिए। उन्होंने जल संस्थान को हाईवे किनारे खराब पड़े हैंडपंप, स्टैंडपोस्ट व आरओ को सुधारने, नगर पालिका को पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाने और साफ सफाई चौकस रखने को कहा।