आधी रात को लोग अपने घरों में सो रहे थे। तभी एक हादसा ऐसा हुआ कि चंद मिनटों में ही पूरा गांव जलकर राख हो गया। तस्वीरें...
घरों में सो रहे थे लोग, चंद मिनटों में जलकर राख हो गया पूरा गांव, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक का सुदूरवर्ती सावणी गांव देर रात अग्निकांड की चपेट में आने से राख के ढेर में तब्दील हो गया। गांव में 25 बहुमंजिले मकान मय सामान जलकर राख होने से 34 परिवार बेघर हो गए। गनीमत यह रही कि सभी ग्रामीण सुरक्षित बच गए, हालांकि अग्निकांड में सौ से अधिक मवेशी जिंदा जल गए।
सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव टीमें गांव में भेज दी है। सड़क से सात किमी की दुर्गम पैदल दूरी पर होने से यहां राहत कार्य में विलंब हो रहा है। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे सावणी गांव में अचानक आग ने एक- एक कर घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में ही आग फैलने से पूरा गांव ध-ूधूं कर धू-धू कर जलने लगा।
ग्रामीणों ने बमुश्किल खेतों में भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह अपने पुश्तैनी घरों, इनमें रखे सामान और मवेशियों को नहीं बचा पाए। अग्निकांड में गांव के 25 बहुमंजिले घर जलकर राख हो एग। हादसे में 50 भेड़-बकरी, 24 गाय, 26 बैल और पांच खच्चर जिंदा जल गए। गांव से हटकर बने जूनियर हाईस्कूल और बेसिक स्कूल के साथ ही कुछ मकान ही स्वाह होने से बच पाए।
अग्निकांड की सूचना मिलते ही डीएम डा.आशीष चौहान ने रात को ही एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में राहत सामग्री के साथ गांव में राहत एवं बचाव टीम को रवाना कर दिया। डीएम स्वयं शुक्रवार सुबह अन्य अधिकारियों के साथ सावणी गांव कूच कर गए हैं।