फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉरेसिंक एक्सपर्ट की रिपोर्ट, सांप के काटने पर जहर से नहीं बल्कि इस वजह से मरते हैं 70% लोग

Sun, 18 Feb 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 18 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Snake bite Shocking information about death
snake

सांप काटने से महज तीस प्रतिशत लोगों की मौत होती है, जबकि 70 फीसदी लोगों की मौत किसी और वजह से होती है।



 

Snake bite Shocking information about death
सांप

डॉक्टरों की मानें तो लोग सांप के काटते ही दहशत में जान गंवा देते हैं। सांप काटने के बाद हुई मौत के बाद सिविल लाइंस में कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। फॉरेसिंक एक्सपर्ट के मुताबिक कई बार सांप काटने पर उसका जहर इंसान के शरीर में प्रवेश नहीं करता। कई बार जिस सांप ने काटा है, उसकी विष ग्रंथि में जहर ही नहीं होता है।

 

Snake bite Shocking information about death
snake bite

कई बार सांप ही जहरीला नहीं होता है, लेकिन अधिकांश मामलों में इंसान डर के कारण दम तोड़ देता है। अकेले रुड़की के जिला अस्पताल में महीने में सात से 10 सर्पदंश के मरीज पहुंचते हैं। डाक्टरों के मुताबिक ऐसे मामलों में सूझबूझ से इंसान की जान बचाई जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snake bite Shocking information about death
सांप

विश्व में विभिन्न प्रजाति के साढे़ तीन हजार सांप पाए जाते हैं। भारत में 52 प्रजाति के जहरीले सांप पाए जाते हैं। इन प्रजातियों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला इलैपिड, दूसरा विप्रराइड व तीसरा सी स्नेक। अलग-अलग प्रजाति के सांपों के जहर का असर शरीर के अलग अलग हिस्सों में पड़ता है। साथ ही लक्षण भी भिन्न-भिन्न होते हैं।
 

विज्ञापन
Snake bite Shocking information about death
सांप

एक्सपर्ट के अनुसार सांप काटने की दहशत से जो मरीज मरते हैं। पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर में कोई जहर नहीं मिलता। मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर निकलता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण इंसान को ब्रेन हैमरेज हो जाता है। कई बार इंसान का दिल काम करना बंद कर देता है। ऐसे में इंसान की मौत हो जाती है। सांप काटने का सदमा भी इंसान की जान लील लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed