आपको सुनने में शायद अजीब लगे कि इस मॉर्डन जमाने में किसी ने कभी कोई फिल्म न देखी हो, लेकिन यह सच है। एक गांव ऐसा है जहां आज तक किसी ने कोई फिल्म ही नहीं देखी। जब देखी तो पहली फिल्म सलमान खान की ट्यूबलाइट, तो जानते हैं कि उनका क्या रिएक्शन था।
2 of 6
ritz cinema hall in mussoorie
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड में नई टिहरी में पालिका के सहयोग से बौराड़ी में फिर से त्रिहरी सिनेमा हॉल शुरू हो गया है। नगरवासियों को एक बार फिर से बड़े परदे पर फिल्म देखने का मौका मिलेगा। पहले दिन सलमान खान की ट्यूबलाइट फिल्म लगी। जिसको देखते बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। वे फिल्म में सलामन को देखते ही रह गए।
तीन शो में फिल्में दिखाई जाएगी। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसार्इं ने नारियल तोड़कर फिक्चर हॉल का शुभारंभ किया। पालिका ने अपने प्रेक्षागृह को सिनेमा हॉल बनाकर मई 2016 में संजय जैन एंड कंपनी को पीपीपी मोड़ पर संचालित करने को दिया था।
लेकिन फायर, मनोरंजन और विद्युत की एनओसी न (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मिलने के कारण पिक्चर हॉल चार माह में ही बंद हो गया था। पालिकाध्यक्ष गुसाईं ने बताया कि नई टिहरी में मनोरंजन के साधन न होने कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में नगर पालिका ने सिनेमा हॉल फिर से शुरू करवाया दिया है। बताया कि शुभारंभ दिन पर सलमान खान की ट्यूबलाइट प्रदर्शित की गई है, जो एक सप्ताह चलेगी। इसके बाद बाहुबली फिल्म लगाने का प्रयास किया जाएगा। 120 वीआईपी सीटें लगाई गई जो पीवीआर में होती है, जबकि 120 सामान्य तरह की सीटें हैं।