योग को अन्तर्राष्ट्रयी फलक पर पहचान दिलाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव ने खुद अपने जीवन में योग सीखने की कला का राज खोल दिया। जानिए उनके योग सीखने की कहानी के रोचक किस्से...
बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी योग को लेकर लोगों में क्रेज बनाया है। आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक योग की तरफ आकर्षित हो रहा है। लेकिन उन्होंने भी योग किसी गुरु से नहीं सीखा, हम आपको बताते हैं कि उन्होंने किससे योग सीखा।
बाबा का कहना है कि वे नौ साल की उम्र से योग करने लगे थे। उस समय उनके पास योग सीखने के लिए कोई गुरु नहीं था। उन्होंने किताबों में योग क्रियाएं देखीं, लेकिन किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।
4 of 8
बाबा रामदेव ने आंद्रे को किया चित
- फोटो : ANI
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक साधु के पास पहुंचे। वहां उनके पास कुछ पुरानी किताबें थी। उन्होंने साधु से किताबें मांगी और उन्हें पढ़ा। किताबे पढ़ते-पढ़ते उन्होंने हर दिन अभ्यास किया।
5 of 8
बाबा रामदेव
- फोटो : AmarUjala
रोजाना अभ्यास ने उन्हें इतनी आदत हो गई कि वे योग को उन्होंने अपने जीवन में ही उतार लिया और दुनिया को भी योग सिखाने की ठान ली। और सिर्फ किताबें पढ़कर ही आज वे योग के लिए वर्ल्ड फेम बन गए।