फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: अगली फिल्म की तैयारी...शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

Thu, 05 Dec 2024 02:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Dec 2024 02:39 PM IST
सार

रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज करने के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। जिसमें शनाया कपूर और अरुषि निशंक उनके साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Vikrant Massey will be seen in next film with Shanaya Kapoor and Arushi Nishank met CM Dhami in Dehradun
सीएम धामी के साथ फिल्म की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी अपने एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहे। उनके फिल्मों से ब्रेक लेने की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने की बात वायरल होने लगी, लेकिन इसी बीच अब वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून में नजर आए। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री शनाया कपूर के अलावा उत्तराखंड की बेटी प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना व अभिनेत्री अरुषि निशंक अहम भूमिका में नजर आएंगी।



फिल्म आंखों की गुस्ताखियां" में विक्रांत मैसी शनाया कपूर और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म के सेट पर उद्घाटन समारोह में भाग लिया। फिल्म का निर्माण मिनी फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है, जिसके निर्देशक  संतोष सिंह हैं।     

सेट पर सीएम धामी का स्वागत
निर्माता मंसी, वरुण बगला और फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री धामी का सेट पर स्वागत किया। साथ ही उन्हें फिल्म के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी। बताया कि यह किस प्रकार 'रस्किन बांड' की कालातीत कहानी कहने की कला से प्रेरित है।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मंसी और वरुण बगला जैसे युवा फिल्म निर्माता राज्य की सुंदरता को प्रदर्शित कर रहे हैं और एक कालातीत कहानी पेश कर रहे हैं जो प्रेम और मानव सहनशीलता का जश्न मनाती है।

Vikrant Massey will be seen in next film with Shanaya Kapoor and Arushi Nishank met CM Dhami in Dehradun
सीएम धामी, अभिनेता विक्रांत मैसी और अरुषि निशंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभिनेत्री आरुषि निशंक ने अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने निर्माता और निर्देशक के दृष्टिकोण की सराहना की। आरुषि ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया और राज्य में फिल्म निर्माताओं का समर्थन करने और एक मजबूत फिल्म नीति स्थापित करने के उनके प्रयासों को सराहा।

Vikrant Massey will be seen in next film with Shanaya Kapoor and Arushi Nishank met CM Dhami in Dehradun
सीएम धामी का स्वागत करते विक्रांत और अरुषि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निर्माता मानसी और वरुण बागला ने उत्तराखंड की सुंदरता को प्रदर्शित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। बागला ने कहा, हम इस रोमांटिक फिल्म के लिए सही अभिनेताओं को कास्ट करने में बहुत संवेदनशील थे। विक्रांत मैसी प्रतिभा के एक पावरहाउस हैं। और अभिनेत्री शानाया कपूर के साथ की केमिस्ट्री आकर्षक है। कहा कि आरुषि निशंक, जो एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और इस किरदार के लिए उपयुक्त हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey will be seen in next film with Shanaya Kapoor and Arushi Nishank met CM Dhami in Dehradun
साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखते मुख्यमंत्री धामी, अभिनेता विक्रांत मैसी एवं अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले विक्रांत मैसी और मंत्रियों व विधायकों के साथ साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand National Games:  कड़ाके की ठंड के बीच गर्म पानी में होगी तैराकी, 16 हॉट वाटर पंप का इंतजाम

विज्ञापन
Vikrant Massey will be seen in next film with Shanaya Kapoor and Arushi Nishank met CM Dhami in Dehradun
विक्रांत मैसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें फिल्मों से ब्रेक को लेकर विक्रांत मैसी ने कहा था कि एक्टिंग ही है जो मैं कर सकता हूं, इससे ही मुझे सब कुछ मिल सकता है। मेरी शारीरिक और मानसिक हालत फिलहाल ठीक नहीं है, इसलिए मैं थोड़ा ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं थोड़ा बेहतर करना चाहता हूं। मेरी पोस्ट को गलत समझा गया कि मैं फिल्मों से रिटायर लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कुछ समय लेना चाहता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed