फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand 38th National Games swimming competitions will be held in hot water Gaulapar Stadium of Haldwani

Uttarakhand National Games: कड़ाके की ठंड के बीच गर्म पानी में होगी तैराकी, 16 हॉट वाटर पंप का इंतजाम

Thu, 05 Dec 2024 10:08 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Dec 2024 10:08 AM IST
सार

कायकिंग, कैनोइंग व रोइंग की प्रतियोगिताएं टिहरी में होनी हैं। इन खेलों के लिए झील में अलग-अलग लेन बनेगी।। कैनोइंग का एक पार्ट सलालम शिवपुरी में होगा। राफ्टिंग का आयोजन टनकपुर में होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand 38th National Games swimming competitions will be held in hot water Gaulapar Stadium of Haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैराकी प्रतिस्पर्धा गर्मागर्म पानी में होंगी। खेल निदेशालय ने हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में तीन स्विमिंग पुलों का पानी गर्म रखने के लिए 16 हॉट वाटर पंप का इंतजाम किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा नौकायन, राफ्टिंग या पानी के ऊपर होने वाले अन्य खेलों के लिए यूरोप की ठंड को पैमाना माना जाएगा। दरअसल, यूरोप वाटर स्पोर्ट्स का हब है, जहां टिहरी से ज्यादा ठंड होती है। इसलिए उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को ठंडी लहरों से भिड़कर पदक निकालना होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि कायकिंग, कैनोइंग व रोइंग की प्रतियोगिताएं टिहरी में होनी हैं। इन खेलों के लिए झील में अलग-अलग लेन बनेगी।। कैनोइंग का एक पार्ट सलालम शिवपुरी में होगा। राफ्टिंग का आयोजन टनकपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  निकाय चुनाव के लिए मतदाता बनने का है मौका, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, जानिए क्या करना होगा

इन सभी खेलों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन की स्टडी है कि खेलों के समय टिहरी का तापमान 20 से 26 डिग्री रहेगा, जबकि हमारे खिलाड़ी यूरोप में इससे भी ज्यादा ठंड में 10 से 15 दिन रहकर वाटर स्पोर्ट्स में प्रतिभाग करने के अभ्यस्त हैं। जिन खेलों में तैराकी शामिल है, उनमें पानी को गर्म करने के लिए ऑटोमैटिक मशीनें लगेंगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed