फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान, जमा ऋषि गंगा का पानी, तस्वीरें

Wed, 04 Dec 2024 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Dec 2024 08:48 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू हो गया है, लेकिन पहाड़ों में अभी तक बर्फबारी नहीं शुरू हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather temperature reached minus seven degrees in Badrinath Dham water of Rishi Ganga froze
ऋषिगंगा का पानी जमा - फोटो : अमर उजाला

बारिश और बर्फबारी न होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान भी शून्य से नीचे जा रहा है। ऐसे में ऋषि गंगा का पानी अब जमने लगा है। धाम में सुबह धूप खिलने के बाद सर्दी से राहत मिल रही है, मगर दोपहर बाद शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।



धाम में तापमान माइनस 7 तक जा रहा है। पांडुकेश्वर गांव निवासी राम नारायण भंडारी ने बताया कि सर्दी से धाम के आसपास नाले, झरने और स्रोत भी जम गए हैं। नीलकंठ क्षेत्र से बहने वाली ऋषि गंगा उद्गम से ही जम गई है। 

Uttarakhand: ऋषिकेश में 100 करोड़ से बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, करीब 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Uttarakhand Weather temperature reached minus seven degrees in Badrinath Dham water of Rishi Ganga froze
ऋषिगंगा का पानी जमा - फोटो : अमर उजाला

मौसम की बेरुखी के चलते इस वर्ष हिमाच्छादित रहने वाली चोटियां दिसंबर पर भी बर्फविहीन हैं। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ऊंची चोटियों में बीते सालों तक बर्फ जमीं रहती थी, लेकिन इस वर्ष अभी भी दूर-दूर तक बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather temperature reached minus seven degrees in Badrinath Dham water of Rishi Ganga froze
ऋषिगंगा का पानी जमा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सूखी ठंड पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को जमकर परेशान कर रही है। अगले कुछ दिन तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड इस सप्ताह भी परेशान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather temperature reached minus seven degrees in Badrinath Dham water of Rishi Ganga froze
बदरीनाथ में चोटियों पर बर्फ नहीं - फोटो : अमर उजाला
बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। सप्ताह भर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।  मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला पड़ने से सूखी ठंड परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
Uttarakhand Weather temperature reached minus seven degrees in Badrinath Dham water of Rishi Ganga froze
बदरीनाथ धाम में चोटियों पर नहीं बर्फ - फोटो : अमर उजाला

यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed