Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swachhta Survey 2025-26 Uttarakhand Rudrapur ranks first in india Clean Himalayan City, President gave award

स्वच्छता सर्वेक्षण: क्लीन हिमालय सिटी में देश में पहले नंबर पर रुद्रपुर, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

Wed, 11 Nov 2026 06:03 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Swachhta Survey 2025-26 Uttarakhand Rudrapur ranks first in india Clean Himalayan City, President gave award
पुरस्कार देतीं राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट जारी होने के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। रुद्रपुर को क्लीन हिमालय सिटी श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, ऊधम सिंह नगर जिले के ही काशीपुर शहर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड का पुरस्कार अपने नाम किया है। काशीपुर की इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मेयर दीपक बाली ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन


रुद्रपुर और काशीपुर की इस उपलब्धि को पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। दोनों शहरों को मिले सम्मान से यह साबित हुआ है कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी, नगर निकायों के प्रयास और बेहतर प्रबंधन से शहरों की तस्वीर बदली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed