Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 New record in number of pilgrims over 19 Lakh pilgrims reach Kedarnath

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

Wed, 11 Nov 2026 11:31 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 11:31 PM IST
सार

19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 22 केदारनाथ धाम व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। अब 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2026 New record in number of pilgrims over 19 Lakh pilgrims reach Kedarnath
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख पहुंच गई है। केदारनाथ धाम में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 22 केदारनाथ धाम व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। अब 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
विज्ञापन


यात्रा के शुरुआत में धामों में भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभाला था। खास बात यह है कि इस बार मानसून सीजन में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित रही। चारधाम यात्रा में पहली बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख पहुंचने से नया रिकॉर्ड बना है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में 48 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड कायम किया है। अब शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

Trending Videos

धाम          श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ       19,33,138
बदरीनाथ         22,64,724
गंगोत्री             10,07177
यमुनोत्री            8,84,841
हेमकुंड साहिब  3,90,696

बाबा केदार सहित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए अवस्थापना विकास कार्य किए जा रहे हैं। यही वजह है कि इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार ने सुरक्षित, व्यवस्थित व सुगम यात्रा को प्राथमिकी दी है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed