Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State level Sainik Rest House constructed at a cost of Rs 142.89 lakh

Dehradun News: 142.89 लाख से संवरा राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
State level Sainik Rest House constructed at a cost of Rs 142.89 lakh
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कालीदास मार्ग स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में 142.89 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किए गए राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इसके जीर्णोद्धार से यहां ठहरने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन

मंत्री गणेश जोशी ने कहा, वह सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बीच मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक भाई और बेटे के रूप में आते हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी सैन्य पृष्ठभूमि का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड वीरभूमि है और देश के लगभग 17.5 प्रतिशत सैनिक इस प्रदेश से आते हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में वन रैंक वन पेंशन योजना, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण, रक्षा बजट में वृद्धि और सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने भी शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में कई गुना वृद्धि की है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं और विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों की एकमुश्त एवं वार्षिक सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री शमशेर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरएस थापा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डीएस बसेड़ा (सेवानिवृत्त), विंग कमांडर निधि बधानी (सेनि), कर्नल वीपी भट्ट (सेनि), प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, नामित पार्षद कैप्टन सुखबहादुर गुरुंग (सेनि), मेजर जनरल एमएल असवाल (सेनि) सहित भूतपूर्व सैनिक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed