फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics heats up after BJP leaders call Godse patriot Uproar over former CM Trivendra Singh Rawat statement

Uttarakhand: भाजपा नेताओं के गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर गरमाई सियासत, पूर्व सीएम के विरोध में उतरी कांग्रेस

Mon, 12 Jun 2023 01:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता ही नहीं देश के सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश के संविधान का अपमान भी किया था।

विज्ञापन
Politics heats up after BJP leaders call Godse patriot Uproar over  former CM Trivendra Singh Rawat statement
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

विस्तार

नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के उन्हें समर्थन करने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सीएम से देश से माफी मांगने और अजय भट्ट के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, यूथ कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के आवास का घेराव का एलान किया है।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता ही नहीं देश के सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश के संविधान का अपमान भी किया था। अब केंद्र में मंत्री पद पर बैठे अजय भट्ट ने उनके बयान का समर्थन कर साबित कर दिया है कि भाजपा के सभी नेताओं की हत्यारी मानसिकता एक जैसी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट की बर्खास्तगी की मांग

माहरा ने कहा कि भाजपा नेता इस प्रकार की मानसिकता से क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वह स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को नहीं मानते? क्या वे देश के सभी मुख्य कार्यालयों से महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर नाथूराम गोडसे का चित्र लगाना चाहते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस सत्ता के बल पर वीर सावरकर, नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है, वह सत्ता देश की उसी आम जनता की धरोहर है, जिसने देश की आजादी के लिए तब लड़ाई लड़ी थी, जब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को महात्मा गांधी जैसे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना नहीं आता है, उसे मंत्रिमंडल में बने रहने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed