उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश के मामले से उपजे विवाद के बीच पुरोला प्रधान संगठन ने 15 जून को महापंचायत का एलान कर दिया। महापंचायत के एलान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी इस विवाद में कूद पड़े।
Uttarkashi Love Jihad: पुरोला विवाद में कूदे ओवैसी, भाजपा ने किया पलटवार, ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगे ये हैशटैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुनहगारों को जेल भेजो, जल्द अमन कायम होः ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीटर पर लिखा, भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन कायम हो। 15 जून को होने वाली महा पंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जाए।
देवभूमि को अशांत नहीं कर सकते ओवैसी के बोलः भाजपा
भाजपा ने ओवैसी के समुदाय विशेष के पलायन पर दिए बयान पर कड़ा एतराज जताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, ओवैसी न तो मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता और न ही उनके हितैषी हैं। नफरत फैलाकर हर जगह वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य में डेमोग्राफी चेंज की कोशिसों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके जहरीले बोल देवभूमि के शांत वातावरण को अशांत नहीं कर सकते।
महापंचायत का ओवैसी को पता है, प्रदेश के लोगों को नहीं
चौहान ने कहा कि महापंचायत कहां हो रही है, यह राज्य के लोगों को पता न हो, लेकिन ओवैसी इसे लेकर अपने एजेंडे पर आ गए। वह वोट बैंक की खातिर देश के सभी स्थलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। लेकिन उत्तराखंड उनके लिए सॉफ्ट कॉर्नर नहीं हो सकता।
ये भी पढें...Uttarakhand: युवतियों पर ऐसे बनाता था धर्म परिवर्तन का दबाव, जौलीग्रांट में आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा
सीएम ने की भाईचारा रखने की अपील
कानून व्यवस्था कोई भी अपने हाथ में न ले। अलबत्ता इतना जरूर है कि उत्तराखंड में जनसंख्या का परिवर्तन हो रहा है, या जिनके कारण से यहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है, उस पर मैंने पुलिस और प्रशासन को कहा है कि वे सख्ती से काम लें। लेकिन मैं सभी से अपील करना चाहता हूं, सभी लोग उत्तराखंड के अंदर एक-दूसरे के साथ भाईचारा के साथ रहते हैं। मिलजुलकर रहते हैं। कोई भी कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब न करे। अगर कोई दोषी है, तो कानून अपना काम करेगा। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री