फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूट्यूबर की मौत: नई बाइक, नया सफर...जरा सी चूक, घरवालों के लिए जिंदगीभर का दर्द छोड़ गया ‘आशु यूके राइडर’

Sat, 29 Aug 2026 03:00 AM IST
Alka Tyagi जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 29 Aug 2026 03:00 AM IST
सार

बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदूवाला के पास एक स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की मौके पर ही मौत हो गई। वह नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand YouTuber Death new bike new journey split second lapse Aashu UK Rider Died
यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु हुआ हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग और स्टंट के वीडियो युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन कैमरे के सामने रोमांच दिखाने की होड़ कई बार जिंदगी पर भारी पड़ रही है। सहसपुर के हिंदूवाला में यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि कुछ पल के रोमांच और वीडियो के लिए आखिर कितनी बड़ी कीमत चुकाई जा रही है। हादसे में हेलमेट पहना होने के बावजूद वह छिटककर निकल गया।



स्पोर्ट्स बाइक की तेज रफ्तार और हाईवे पर बढ़ता रोमांच सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा बनता जा रहा है। युवा महंगी और तेज रफ्तार पकड़ने वाली बाइक लेकर लंबी राइड पर निकलते हैं और कई बार गति, ओवरटेकिंग या वीडियो बनाने के दौरान सड़क पर जोखिम बढ़ जाता है। लेकिन सड़क पर हुई एक छोटी सी चूक कैमरे में कैद होने वाले रोमांच को जिंदगी की सबसे दर्दनाक तस्वीर में बदल सकती है।

रुड़की के यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत: नई बाइक लेकर जा रहा था पांवटा साहिब; डिवाइडर से टकराई, चली गई जान

Uttarakhand YouTuber Death new bike new journey split second lapse Aashu UK Rider Died
यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आस मोहम्मद के परिवार के लिए भी नई बाइक की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई। जिस बेटे के लौटने का इंतजार था, उसके घर शव पहुंचने की खबर ने परिजनों को भीतर तक तोड़ दिया होगा। हेलमेट पहनना हादसे में सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन यह दुर्घटना से बचने की गारंटी नहीं है।

Uttarakhand YouTuber Death new bike new journey split second lapse Aashu UK Rider Died
आस मोहम्मद उर्फ आशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आस मोहम्मद ने भी हेलमेट पहना था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट छिटककर निकल गया। ऐसे में सवाल सिर्फ हेलमेट पहनने का नहीं, बल्कि गति नियंत्रित रखने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सड़क की परिस्थितियों के अनुसार बाइक चलाने का भी है। खासकर स्पोर्ट्स बाइक की क्षमता अधिक होने के कारण तेज रफ्तार तक पहुंचना आसान होता है, लेकिन सड़क पर एक क्षण का नियंत्रण खोना जानलेवा साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand YouTuber Death new bike new journey split second lapse Aashu UK Rider Died
यूट्यूबरआशु को उठाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand YouTuber Death new bike new journey split second lapse Aashu UK Rider Died
यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हाईवे पर बाइक चलाते समय हेलमेट के साथ गति पर नियंत्रण रखना और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है। कुछ मिनट का रोमांच खत्म हो सकता है, लेकिन हादसे के बाद परिवार जिस दर्द से गुजरता है, वह जिंदगीभर रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed