{"_id":"6a9349d22a85800c7f0ab007","slug":"nine-year-old-girl-molested-in-shop-accused-in-custody-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1053785-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुकान में नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुकान में नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुकान में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामान लेने गई बच्ची को दुकान में मौजूद व्यक्ति ने अपनी गोद में बैठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची 28 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपनी दो छोटी बहनों के साथ पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। कुछ देर बाद दोनों छोटी बहनें घर लौट आईं, लेकिन बच्ची वापस नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और एक बहन को दुकान पर भेजा।
बच्ची की बहन ने घर लौटकर परिजनों को बताया कि दुकान में मौजूद व्यक्ति ने उसकी बहन को गोद में बैठा रखा था। उसे देखते ही उसने बच्ची को गोद से उतार दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने जबरन उसे गोद में बैठाया और उसे गलत तरीके से छुआ।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को लेकर पुलिस चौकी बाजार पटेलनगर पहुंचे और लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पटेल नगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। बच्ची के बयान समेत घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।