फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangotri Highway: सुक्की टॉप से आगे बर्फ हटाने में जुटे मजदूर, 28 घंटे बाद भी नहीं खुला हाईवे, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2024 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall BRO workers removing snow on Gangotri Highway Sukhi Top Watch Photos
गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे आवाजाही हुई मुश्किल। - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे 28 घंटे बाद भी आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। जिस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।



बर्फबारी के कारण बीते मंगलवार सुबह गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक बंद हो गया था। देर शाम बीआरओ ने सुक्की से झाला तक हाईवे आवाजाही के लिए खोला था, लेकिन फिर बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे दोबारा बंद हो गया है।

यहां बीआरओ के मजदूर बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए हैं। तीन दिनों से गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को निचले इलाकों में बारिश हुई और शीतलहर चलती रही। गंगोत्री धाम के पुरोहित संतोष सेमवाल ने बताया कि सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम में करीब 1 से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है।

Uttarakhand Weather Snowfall BRO workers removing snow on Gangotri Highway Sukhi Top Watch Photos
सुक्की टॉप पर बर्फ हटाटे बीआरओ के मजदूर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से लेकर गंगोत्री तक है। इस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। वहीं हर्षिल घाटी में बर्फ के बीच ही बच्चे स्कूल पहुंचे।

Uttarakhand Weather Snowfall BRO workers removing snow on Gangotri Highway Sukhi Top Watch Photos
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

हर्षिल घाटी में बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक मंगलवार सुबह छह बजे बंद हो गया था। ऐसे में यहां आने वाले वाहनों को लौटना पड़ा। हाईवे खोलने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मशीनरी और मजदूर जुटे रहे। अभी तक तक हाईवे नहीं खुल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall BRO workers removing snow on Gangotri Highway Sukhi Top Watch Photos
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

हर्षिल में करीब आधा फीट बर्फ जम चुकी है। घाटी में बर्फ के बीच राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुक्की के छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कड़कड़ाती ठंड के बीच सुबह की प्रार्थना और पठन-पाठन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall BRO workers removing snow on Gangotri Highway Sukhi Top Watch Photos
Gangotri Highway - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में आज बुधवार को भी कई जगह मौसम बिगड़ा रहेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट प्रस्ताव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed