फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी...गंगोत्री हाईवे बंद, जिला मुख्यालय से कटा चीन सीमा का संपर्क

Tue, 20 Feb 2024 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Feb 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Gangotri Highway closed after Heavy Snowfall China border cut off from district headquarte
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से लेकर गंगोत्री तक दिनभर बंद रहा। इस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। वहीं हर्षिल घाटी में बर्फ के बीच ही बच्चे स्कूल पहुंचे।



तीन दिनों से गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को निचले इलाकों में बारिश हुई और शीतलहर चलती रही। गंगोत्री धाम के पुरोहित संतोष सेमवाल ने बताया कि सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम में करीब 1 से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है।

Snowfall: मौसम हुआ मेहरबान...बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम, औली में भी सफेद हुई वादियां, दिखे जन्नत से नजारे
 

Uttarakhand Weather Gangotri Highway closed after Heavy Snowfall China border cut off from district headquarte
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

वहीं हर्षिल घाटी में बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक मंगलवार सुबह छह बजे बंद हो गया था। ऐसे में यहां आने वाले वाहनों को लौटना पड़ा। हाईवे खोलने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मशीनरी और मजदूर जुटे हुए हैं।

Uttarakhand Weather Gangotri Highway closed after Heavy Snowfall China border cut off from district headquarte
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

देर शाम तक हाईवे नहीं खुल पाया। हाईवे बंद होने के कारण हर्षिल घाटी के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Gangotri Highway closed after Heavy Snowfall China border cut off from district headquarte
हर्षिल में बर्फ के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

वहीं हर्षिल में करीब आधा फीट बर्फ जम चुकी है। घाटी में बर्फ के बीच राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुक्की के छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कड़कड़ाती ठंड के बीच सुबह की प्रार्थना और पठन-पाठन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Gangotri Highway closed after Heavy Snowfall China border cut off from district headquarte
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रदेश में बुधवार को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed