उत्तराखंड में सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बिगड़ गया। देर शाम जोशीमठ में अचानक मौसम खराब होने के बाद बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, औली, गौरसों व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिसके चलते खूबसूरत वादियां बर्फ से सराबोर हो गईं। वहीं, औली घूमने पहुंचे पर्यटकों में बर्फबारी होने से खासा उत्साह रहा। पर्यटकों ने औली पहुंचकर बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
Haridwar: शादी होते ही दुल्हन के साथ LLB की परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा दूल्हा, देखकर हैरत में पड़े सब, तस्वीरें
औली में बर्फबारी होने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। औली में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। मौसम में अचानक आए परिवर्तन से जोशीमठ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर पालिका की ओर से गांधी मैदान के साथ ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं केदारनाथ में हल्की बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। धाम में पहले से लगभग पांच फीट बर्फ जमा है।
2 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
औली में कई जगहों पर ताजी बर्फ जम गई है। वहीं, अभी तक बर्फबारी न होने से औली में पर्यटकों की आवाजाही कम थी, लेकिन बर्फबारी होने पर अब औली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।
3 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तीन-चार दिन की राहत के बाद राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।
4 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
5 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना है।