फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: बढ़ रहा भू-धंसाव, सिंहधार वार्ड के पांच नए घरों में आईं दरारें, 868 हुई प्रभावित मकानों की संख्या

Mon, 06 Feb 2023 09:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Feb 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Cracks Seen in New Five House Singhdhar Ward Know condition
दरारें - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहा भू-धंसाव थम नहीं रहा है। सोमवार को सिंहधार वार्ड में पांच नए भवनों पर दरारें आईं। प्रशासन ने यह दरारें चिन्हित की हैं जबकि कई अन्य मकानों में दरारें बढ़ी हैं। पिछले कुछ समय से भवनों में नई दरारें न आने से प्रशासन ने सर्वे टीम को अन्यत्र कार्यों में लगा दिया था लेकिन अब मकानों में दरारें बढ़ने से फिर से सर्वे टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।



Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक

सोमवार को सर्वेक्षण टीम ने नए भवनों में पड़ी दरारों का सर्वेक्षण किया। रविवार तक दरारों वाले मकानों की संख्या 863 थीं, जो सोमवार को बढ़कर 868 हो गई हैं। भू-धंसाव से सिंहधार, गांधीनगर, मनोहर बाग और रविग्राम वार्ड अधिक प्रभावित हुआ है।

सिंहधार व गांधीनगर में 156-156 तथा मनोहर बाग में 131 व रविग्राम में 161 भवनों में दरारें आई हैं। सिंहधार वार्ड में दरारें बढ़ने से मकानों में लगाए क्रैकोमीटर भी जगह छोड़ रहे हैं। यह वार्ड बदरीनाथ हाईवे के निचले क्षेत्र में स्थित है।

Joshimath Sinking: Cracks Seen in New Five House Singhdhar Ward Know condition
जोशीमठ के सिंहधार में फिर बढ़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

तीन जनवरी के बाद से यहां भू-धंसाव के कम ही मामले आ रहे थे लेकिन अब यहां मकानों में नई दरारें आने लगी हैं। सिंहधार वार्ड के आशीष डिमरी ने बताया कि रविवार रात को भी मकानों में नई दरारें आई हैं जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Joshimath Sinking: Cracks Seen in New Five House Singhdhar Ward Know condition
जोशीमठ में मकान में दरारें - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सर्वेक्षण टीम ने प्रभावित क्षेत्र में जाकर मकानों का सर्वेक्षण किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि सिंहधार वार्ड में पांच नए मकानों में हल्की दरारें आई हैं, जबकि कुछ मकानों में पूर्व में आई दरारें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Cracks Seen in New Five House Singhdhar Ward Know condition
जोशीमठ में घरों को छोड़ते हुए भावुक हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

अन्य वार्डों से फिलहाल नई दरारें आने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से अभी तक 243 परिवारों के 878 सदस्यों को किराए के भवनों व राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने पर लोक निर्माण विभाग ने होटलों का ध्वस्तीकरण कार्य शाम चार बजे ही रोक दिया था।

विज्ञापन
Joshimath Sinking: Cracks Seen in New Five House Singhdhar Ward Know condition
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ क्षेत्र में दोपहर बाद से तेज हवाएं चलीं जिससे होटलों के ध्वस्तीकरण में लगे मजदूरों को काम रोकना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के ईई सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर मंगलवार से फिर से होटलों को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed