{"_id":"6a9fec2582375b2ba00aceb0","slug":"deadline-extended-for-the-disposal-of-claims-and-objections-regarding-the-sir-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120758-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एसआईआर में दावे आपत्तियों के निस्तारण की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एसआईआर में दावे आपत्तियों के निस्तारण की तिथि बढ़ी
Tue, 08 Sep 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे व आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई है। अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीन अक्तूबर को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के पत्र व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह संशोधन किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित संशोधन समय-सारणी के अनुरूप दावे व आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से संबंधित सभी जरूरी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी कर जाएं। संशोधन कार्यक्रम का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व आम जन से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।