फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: शादी होते ही दुल्हन के साथ LLB की परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा दूल्हा, देखकर हैरत में पड़े सब, तस्वीरें

Mon, 06 Feb 2023 05:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Feb 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Groom reaches college with bride to give LLB exam Just after his marriage
शादी होते ही परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। एलएलबी फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा तो उसे देख सब हैरान रह गए। 



दरअसल, गाजीवाली श्यामपुर निवासी तुलसी प्रसाद उर्फ तरुण की शादी हरियाणा की युवती से हुई। लेकिन शादी की रस्मों के दिन ही उसकी एलएलबी की परीक्षा भी थी। इसलिए दूल्हा शादी होते पहले तुरंत दुल्हन के साथ पहले कॉलेज पहुंचा और परीक्षा दी। 

Vani Jairam: श्रीनगर में इस दिग्गज की जन्मस्थली के बारे में जान चमक उठी थीं वाणी की आंखें, ऐसा था पहाड़ प्रेम

परीक्षा 12 बजे शुरू हुई और खत्म होने तक उसकी पत्नी बाहर गाड़ी में ही परिवार वालों के साथ उसका इंतजार करती रही। अपने वैवाहिक जीवन के साथ व्यावसायिक जीवन को भी प्राथमिकता दिए जाने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने छात्र की प्रशंसा की।

Haridwar News: Groom reaches college with bride to give LLB exam Just after his marriage
पूर्णानंद लॉ कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे तरुण का कहना है कि मेरी शादी रविवार रात हरियाणा में हुई थी। लेकिन परीक्षा देना भी जरूरी था। इसलिए हम बिना घर जाए और रीति रिवाज पूरे किए बिना वहां से सीधे हरिद्वार पहुंच गए। परीक्षा हो गई है तो अब हम अपने रीति रिवाज पूरे करेंगे। 

Haridwar News: Groom reaches college with bride to give LLB exam Just after his marriage
पूर्णानंद लॉ कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

बताया कि दूल्हे की ड्रेस में मुझे देखकर कुछ छात्र तो हैरान रह गए लेकिन कुछ छात्रों को पता था कि परीक्षा के दिन ही मेरी शादी भी है। मुझे भी दूल्हे की पोशाक में एग्जाम हॉल में जाना अजीब लग रहा था, लेकिन परीक्षा पहले है इसलिए जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Groom reaches college with bride to give LLB exam Just after his marriage
प्रधानाचार्य के साथ दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

तरुण ने कहा कि परीक्षा करीब दो घंटे चली, तब तक मेरी दुल्हन मेरा इंतजार कर रही थी। लेकिन मैं परीक्षा 20 मिनट पहले खत्म करके वापस आ गया था। कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि अगर तरुण परीक्षा छोड़ देता तो उसका एक साल खराब हो जाता है। 

विज्ञापन
Haridwar News: Groom reaches college with bride to give LLB exam Just after his marriage
दूल्हा पहुंचा कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि छात्र ने अपने करियर को देखते हुए ठीक फैसला लिया। यूनिफॉर्म में न पहुंचने पर पहले उन्होंने दूल्हे की पोशाक में ही परीक्षा देने की परमिशन भी ली थी। छात्र के भविष्य को देखते हुए उसे परीक्षा देने की इजाजत दी गई थी। परीक्षा के बाद वह घर चले गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed