उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से लोग कड़ाके की सर्दी से बेहाल हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित औली में भी खूब बर्फबारी हो रही है।
Weather Today : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की वादियां, तस्वीरों में पर्यटन स्थल औली का नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। बुधवार को औली में भी काफी अच्छी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पर्यटकों और व्यवसाय करने वालों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं।
चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में करीब डेढ़ फीट और हेमकुंड साहिब में करीब दो फीट बर्फ जम गई है।
केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला, कालशिला समेत जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में दिनभर में कई बार रुक-रुकर बारिश होती रही। उत्तरकाशी जिले की निचली घाटियों में रिमझिम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे निचले इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है।
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम बर्फ से ढक गए हैं, जबकि गंगा घाटी में सुक्की से आगे हर्षिल, धराली, मुखबा, यमुनोत्री घाटी में गीठ पट्टी के खरसाली, नारायणपुरी आदि एक दर्जन गांवों तथा गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के ओसला, पवाणी, गंगाड़, ढाटमीर आदि गांवों में बर्फ की चादर बिछ गई है।