Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dipti Rawat threatens to go to court over relationship dispute

Dehradun News: रिश्तों को लेकर दीप्ति रावत ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी

Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dipti Rawat threatens to go to court over relationship dispute
देहरादून। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग की सदस्य दीप्ति रावत ने कहा, सोशल मीडिया में एक जमीनी विवाद में एक महिला को पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी बताया जा रहा है। इससे मुझे और मेरे परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है। अपने सम्मान के लिए न्यायालय की शरण में जाऊंगी।
विज्ञापन

दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति कह रहा है कि डॉ.रावत की पत्नी ने मेरी जमीन हड़पी है। मैं हरक सिंह रावत की पत्नी हूूं। मैंने कोई जमीन नहीं हड़पी है। यदि यह आरोप मेरे ऊपर नहीं है, तो एक महिला को डॉ.रावत की पत्नी क्यों बताया जा रहा है। यदि कोई महिला यह दावा कर रही है कि मैं डॉ.रावत की पत्नी हूं तो पूरे तथ्य पेश करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी से मेरे परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है और अपने सम्मान के लिए झूठे आरोप व प्रचार के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed