कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10:50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा जो उनकी भारी भूल साबित हुई।
Uttarakhand Weather: मौत बुला रही थी... ठिठके फिर बढ़ाई कार और आ गिरा पेड़, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे रुद्रपुर
आइसक्रीम की स्टिक उनके मुंह में दबी थी और उनकी सांस थम गई थी। हाईकोर्ट के अधिवक्ता कुरबान अली ने बताया कि तनुज पौड़ी के रहने वाले थे और उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। संभवता अपनी बेटी से मिलने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे।
व्यवस्था पर सवाल : शहर में हादसा, राहत में लगे तीन घंटे
मौसम विभाग का अंधड़ का अलर्ट होने के बावजूद प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क नहीं था। शहर में हुए हादसे के बाद शव को निकालने में पुलिस को तीन घंटे का समय लगा। समय पर राहत और बचाव कार्य हो गया होता तो शायद.. युवक बच भी सकता था। मगर इसे व्यवस्था का सवाल ही कहेंगे कि तमाम सुख सुविधाओं के बावजूद राहत और बचाव में इतना अधिक समय लगा। सोचने वाली बात यह है कि यही हादसा दूरस्थ क्षेत्र में होता तो तब कितना समय लगता।
रामपुर रोड पर दो घंटे पूरी तरह बाधित रहा यातायात
हल्द्वानी। रामपुर रोड में यूकेलिप्टस का पेड़ चलती कार पर गिरने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। निजी वाहनों के साथ ही रोडवेज बसें, सिडकुल के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
साढ़े 12 बजे के बाद हुई आवाजाही बहाल
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर हटाया। साढ़े 12 बजे के बाद आवाजाही बहाल हो पायी। उधर मुखानी चौराहे के पास यूनिपोल स्कूटी पर गिर गया। यहां बड़ी दुर्घटना होने से बची। देवलचौड़ चौराहे के पास बीच सड़क पर पेड़ गिर गया।