Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Third Diaspora Conference CM Dhami says diaspora is an invaluable asset; their experience will be utilized

तीसरा प्रवासी सम्मेलन: सीएम धामी बोले- प्रवासी हमारी अमूल्य निधि, उनके अनुभव का करेंगे उपयोग

Fri, 13 Nov 2026 10:33 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Nov 2026 10:33 PM IST
सार

दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित तीसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में सीएम ने पूरे देश से आए प्रवासियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Third Diaspora Conference CM Dhami says  diaspora is an invaluable asset; their experience will be utilized
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रवासियों को अमूल्य निधि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों ने देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन किया है, सरकार राज्य को विकसित बनाने के लिए उनके अनुभव और सामर्थ्य का उपयोग करेगी।

विज्ञापन


दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित तीसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में सीएम ने पूरे देश से आए प्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर ये प्रवासी देश की सेवा कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। देश के सुदूर हिस्सों में रहने के बाद भी उनका अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव बना रहता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, ज्ञान, संसाधन और सामर्थ्य का लाभ पूरे राज्य को मिलना चाहिए। उन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल अपनी मातृभूमि के प्रति प्रवासियों के लगाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: उर्मिला के नार्को टेस्ट को मंजूरी, दून में प्रवासी सम्मेलन, ट्रेनों में भीड़, किशोरी से दुष्कर्म


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, केंद्र सरकार में सचिव सुधांश पंत, प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बना रहे उत्तराखंड
सीएम धामी ने कहा कि राज्य ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास बजट और प्रति व्यक्ति आय के रूप में देखा जा सकता है। प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं में जबरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में डेमोग्राफी चेंज को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बना रहे, इसके लिए विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed