फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल संचालक और बच्चे की मौत, तस्वीरें

Tue, 23 May 2023 11:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 May 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Roorkee Accident News Scooty collided with a tractor trolley full of mining  school operator and child Died
ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में मंगलवार को हादसा हो गया। रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल संचालक और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगमा किया। 

Nainital: हैरतअंगेज! यहां सांप को जिंदा चबा गया मकान मालिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव टांडा भागमल निवासी 50 वर्षीय कृष्णकांत का गांव के ही पास ज्ञान गंगा नाम से स्कूल है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रुति और गांव के ही सात वर्षीय जसवंत उर्फ जस्सी के साथ ही स्कूटी से स्कूल जा रहे थे।

Roorkee Accident News Scooty collided with a tractor trolley full of mining  school operator and child Died
ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Roorkee Accident News Scooty collided with a tractor trolley full of mining  school operator and child Died
ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

जहां डॉक्टरों ने कृष्णकांत और जसवंत को मृत घोषित कर दिया। साथ ही श्रुति को गंभीर हालत होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Accident News Scooty collided with a tractor trolley full of mining  school operator and child Died
स्कूल संचालक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उधर, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Roorkee Accident News Scooty collided with a tractor trolley full of mining  school operator and child Died
ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed