सप्ताहांत के दूसरे दिन रविवार को भी नैनीताल में बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे। हालांकि नियमों के अनुसार ही सैलानियों को प्रवेश दिया गया। बाहरी दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
वीकेंड: हरिद्वार-ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ से हाल-बेहाल, होटलों से लेकर कैंप और पार्किंग फुल, तस्वीरें...
पुलिस प्रशासन ने रूसी बाइपास और नारायण नगर में मोर्चा संभाले रखा। नैनीताल आने वाले वाहनों को यहां अस्थाई पार्किंग में खड़ा किया गया जिसके चलते वहां सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंट्री प्वाइंट पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट, होटल बुकिंग के प्रमाण के बिना पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया, जिसके चलते रूसी बाईपास पार्किंग में लगभग आधा किलोमीटर तक वाहनों का जमावड़ा लगा रहा।
तस्वीरें: मसूरी में लगा जाम, 1500 वाहनों को लौटाया, कैंपटी फॉल में पानी बढ़ने से सैलानियों की एंट्री बंद
इसका फायदा यह रहा कि शहर की सड़कें जाम की समस्या से बची रहीं। जिला प्रशासन के निर्देश के तहत यह व्यवस्था 12 जुलाई तक जारी रहेगी। अनुमान के मुताबिक रविवार को 10 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे, जबकि सैकड़ों लोगों ने वापसी भी की। वहीं, रूसी बाईपास और नारायण नगर एंट्री प्वाइंट पर बिना होटल बुकिंग के पर्यटकों को रोकने पर पुलिस और पर्यटकों में नोकझोंक होती रही, जिसके चलते कई पर्यटकों ने नाराजगी भी जताई। हालांकि कई पर्यटकों ने व्यवस्था को सही बताकर जिला प्रशासन और पुलिस के काम को सराहा।
2 of 5
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में पर्यटकों की जागरूकता और व्यवस्था में सहयोग करते हुए होटल एसोसिएशन नैनीताल ने अच्छी पहल की है। एसोसिएशन ने पूरे शहर में ऑडियो के जरिए पर्यटकों को कोविड नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि भोटिया मार्केट, पंत पार्क, माल रोड, तल्लीताल में पर्यटकों को जानकारी दी गई।
3 of 5
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में पर्यटकों के वाहनों को प्रवेश के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा होटलों की सूची तैयार की है, जिसमें होटलों के नाम और उनकी पार्किंग की स्थिति दर्शाई गई है। सूची में अंकित होटलों की बुकिंग पर ही पर्यटकों के वाहनों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट का कहना है कि पुलिस या प्रशासन को होटलों के सर्वे की सूची पुन: जारी करनी चाहिए, क्योंकि पुलिस की सूची में पार्किंग वाले कई होटल नहीं जुड़े हैं। उन होटलों की पार्किंग की स्थिति जानकर प्रशासन और पुलिस को उन होटलों को भी सूची में जोड़ना चाहिए।
4 of 5
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रूसी बाईपास की अस्थाई पार्किंग में जिला पंचायत ने दो दिन में केवल 250 वाहनों की ही पर्चियां काटीं, जबकि दो दिनों में यहां एक हजार से अधिक वाहन पार्क हुए। जिपं के इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां गाड़ी खड़ी करने वाले सैलानी पार्किंग शुल्क देने में आनाकानी कर रहे हैं और गाड़ी खड़ी कर चले जा रहे हैं।
5 of 5
नैनीताल में रूसी बैंड पर खड़े पर्यटकों के वाहन
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा जो व्यवस्था की गई है अब तक सही रही है। इसमें और सुधार के लिए होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा, ताकि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
- धीराज सिंह गर्ब्याल डीएम, नैनीताल।