इंटरव्यू: भाजपा पर ही बैकफायर करेगा जेनी प्रकरण, धस्माना बोले-कांग्रेस हरक सिंह के साथ, पढ़ें खास बातचीत
अमर उजाला डिजिटल की सीरीज शतरंज में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जेनी प्रकरण पर कहा, कांग्रेस पूरी तरह से डॉ. हरक सिंह रावत के साथ खड़ी है।
विस्तार
23 साल पुराने जेनी प्रकरण ने फिर से प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस व भाजपा के बीच इस प्रकरण को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सूर्यकांत धस्माना ने जेनी प्रकरण पर कहा, कांग्रेस पूरी तरह से डॉ. हरक सिंह रावत के साथ खड़ी है। यह प्रकरण भाजपा पर बैकफायर करेगा। यह प्रकरण साल 2003 का है, जिसकी गहन सीबीआई जांच हो चुकी है।
उस दौरान केंद्र में भाजपा की ही सरकार थी। अदालत में चले मुकदमे और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर हरक सिंह रावत को क्लीन चिट दी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2016 में डॉ. रावत को भाजपा ने पार्टी में किया और 2017 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। तब भाजपा को यह प्रकरण क्यों याद नहीं आया।
इंटरव्यू: राजनीति में सब कुछ जायज नहीं, खून पसीने से सींचा है पार्टी को, त्रिवेंद्र के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत
धस्माना का आरोप है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने नई बोतल में पुरानी शराब परोसने की नाकाम कोशिश की है। प्रदेश के वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी अपने चरम पर है और पेपर लीक के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। राज्य की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार मौन है।
सियासी विरोध अपनी जगह, अच्छे काम पर धामी को खुद फोन कर देता हूं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर धस्माना ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उनके सीएम धामी से अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, जब भी सरकार कोई जनहित का या अच्छा काम करती है तो मैं व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री को फोन करके बधाई देता हूं। राजनीति में संवाद कभी बंद नहीं होना चाहिए।
बहुगुणा से रिश्ते अपनी जगह, सिद्धांतों से समझौता नहीं
2016 की राजनीतिक बगावत का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के शिष्य रहे हैं और धर्मनिरपेक्षता उनके सिद्धांतों में रची-बसी है। 17 मार्च 2016 को जब विजय बहुगुणा ने विधायकों के साथ बगावत की थी, तब उन्होंने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा परिवार से उनके आज भी मधुर पारिवारिक रिश्ते हैं, लेकिन वैचारिक स्तर पर उन्होंने कभी भाजपा से हाथ नहीं मिलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.