वीकेंड पर हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी पर वीकेंड के दूसरे दिन रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। रविवार को पुलिस ने अपर रोड को भी जीरो जोन कर दिया था। इसके चलते लोगों को शहर कोतवाली से हरकी पैड़ी पर पैदल ही पहुंचना पड़ा। वहीं बाजारों में भी यात्रियों की भीड़ दुकानों पर खरीदारी करती हुई नजर आई। भीड़ के कारण ऋषिकेश में होटल व कैंप और हरिद्वार में पार्किंग फुल नजर आई।
तस्वीरें: मसूरी में लगा जाम, 1500 वाहनों को लौटाया, कैंपटी फॉल में पानी बढ़ने से सैलानियों की एंट्री बंद
उधर, हरिद्वार रोड स्थित नेपाली फार्म से लेकर बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तपोवन तक वाहनों का लंबा जाम रहा। जाम के कारण दिनभर वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। बता दें कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को ज्यादा भीड़ रही। वहीं संध्या आरती में भी भीड़ रही। इसके चलते पुलिस को सीमित संख्या होने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को दूसरे घाटों पर भेजना पड़ा।
कोरोना काल के बाद धर्मनगरी में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। श्रद्धालु बॉर्डर पर घंटों तक कोरोना जांच कराने के बाद हरिद्वार पहुंच रहे हैं। रविवार की सुबह पांच बजे से ही हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हुए नजर आए।
लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने नगर कोतवाली से हरकी पैड़ी व भीमगौड़ा से हरकी पैड़ी क्षेत्र के जीरो जोन कर दिया था। यात्रियों की भीड़ अपर रोड के साथ ही मोती बाजार समेत अन्य बाजारों में भी दिखाई दी।
2 of 8
हरिद्वार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ के मद्देनजर हरकी पैड़ी चौकी से लगातार मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने की पुलिस अपील करती रही। अपर रोड व अन्य बाजारों में श्रद्धालु चाट-पकौड़ी के लुत्फ उठाते हुए नजर आए। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पुलिस हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों व बाजारों में घूमकर श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि मास्क लगाकर रखें ताकि संक्रमण का खतरा कम रहे।
3 of 8
हरिद्वार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शाम के समय श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण संध्या आरती के समय हरकी पैड़ी को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं को दूसरे घाटों पर भेजा।
4 of 8
हरिद्वार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी के आसपास पंतदीप पार्किंग, पंडित दीनदयाल पार्किंग सुबह से ही फुल नजर आई। यहां पर दूसरी मंजिल पर भी भीड़ नजर आई। इसके साथ ही दूर-दराज के घाटों के आसपास भी दोपहिया और कारों की भीड़ लगी रही।
5 of 8
हरिद्वार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में गिनती के यात्रियों के जाने की अनुमति होने के बाद अब लोग धर्मनगरी में पहुंच रहे हैं। कोरोना काल में अनलॉक होने के बाद धर्मनगरी के यात्रियों की भीड़ देखने के बाद व्यापारियों के चेहरे पर रौनक दिख रही है।