फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबा हादसा: चार महीने के बेटे संग पहली बार मायके जा रही थी पूनम, प्रकृति के कहर ने पलभर में छीन ली खुशियां

Mon, 21 Aug 2023 10:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Aug 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Chamba landslide Mother and four month Old son painful Death buried under Debris
मलबे में दबकर मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चंबा में अपने चार माह के बच्चे के साथ पहली बार मायके जा रही पूनम की खुशियां आधे रास्ते में ही दफन हो गई। बच्चों को लेकर ससुराल जा रहे सुमन खंडूड़ी चंबा में पुलिस थाने के पास कार खड़ी कर बजार सामान लेने गए थे। लेकिन कुछ देर बाद ही वापस आए तो वहां मलबे के ढेर के सिवा कुछ नजर नहीं आया।



कुदरत का कहर: पहाड़ी से मौत बनकर गिरा सैकड़ों टन मलबा, चार महीने के मासूम समेत चार लोग जिंदा दफन, तस्वीरें

हादसे की खबर जसपुर गांव से लेकर डारगी तक फैली तो दोनों गांव में कोहराम मच गया। गांव से चंबा पहुंचे परिजन उनके सुरक्षित होने की दुआएं मांगते रहे, लेकिन प्रकृति के काल के आगे किसी की दुआ काम नहीं आई। 

Uttarakhand Tehri Chamba landslide Mother and four month Old son painful Death buried under Debris
हादसे के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चंबा में रह रही सुमन की बहन सरस्वती भी वहां कार में बैठे अपने मासूम भतीजे और अपने छोटे भाई की पत्नी से मिलने कार में बैठी थी। लेकिन काल के रूप में पहाड़ी से गिरे मलबे के ढेर ने उसकी भी जिंदगी लील ली।

Uttarakhand Tehri Chamba landslide Mother and four month Old son painful Death buried under Debris
रेस्क्यू जारी - फोटो : अमर उजाला

करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद जब एक-एक कर तीन शव बरामद किए गए तो परिजन अपना होश खो बैठे। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी और नाती के मायके आने की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Chamba landslide Mother and four month Old son painful Death buried under Debris
मलबे में दबकर मौत - फोटो : अमर उजाला

सुमन के परिवार पर काल बनकर बरसे इस मलबे ने पलभर में ही तीन घरों की खुशियां छीन ली। एक नवजात के साथ ही परिवार की दो बेटियों के जिंदा दफन होने की दर्दनाक घटना से सुमन के गांव जसपुर और पूनम के मायके डारगी में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Chamba landslide Mother and four month Old son painful Death buried under Debris
चंबा में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

टिहरी जिले में हर साल बादल फटने और भूस्खलन के कारण दर्जनों लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य गठन के बाद विभिन्न हादसों में 84 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा की दृष्टि से भिलंगना, नरेंद्रनगर और जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed