फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत का कहर: पहाड़ी से मौत बनकर गिरा सैकड़ों टन मलबा, चार महीने के मासूम समेत चार लोग जिंदा दफन, तस्वीरें

Mon, 21 Aug 2023 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Aug 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking Many People Died Photos
मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

चंबा पुलिस थाना के पास बने टैक्सी स्टैंड पर हुए भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। एक मासूम समेत तीन मृतक एक ही परिवार के हैं। टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से अचानक सैकड़ों टन मलबा आने से अफरा-तफरी मच गई।

Uttarakhand: भू धंसाव की चपेट में आए यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांव, घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण

सोमवार दोपहर करीब एक बजे चंबा-नई टिहरी मार्ग पर पुलिस थाने के पास भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा, बोल्डर टैक्सी स्टैंड और नई टिहरी मार्ग, थाना की एप्रोच रोड और नीचे स्थित ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जा गिरा। उस समय कंडीसौड़ जसपुर गांव निवासी सुमन खंडूरी कार बुक कर पत्नी और बच्चे को लेकर सुसराल डारगी गांव जा रहे थे। 

Uttarakhand Weather landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking Many People Died Photos
मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। भूस्खलन होते ही टैक्सी स्टैंड में अफरा-तरफी मच गई। वहां आस-पास खडे़ लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी से टूटकर सैकड़ों टन मलबा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। उसे साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं।

Uttarakhand Weather landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking Many People Died Photos
मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उनकी पत्नी पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोल कार के अंदर बैठी हुई थी। तभी पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया और सैकड़ों टन मलबा कार के ऊपर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking Many People Died Photos
मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शाम करीब साढ़े चार बजे टीम ने स्विफ्ट कार के अंदर दबे तीन लोगों के शव बरामद किए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking Many People Died Photos
मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके अलावा रात आठ बजे प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा का शव बरामद हुआ। पार्शल डिलीवरी का काम करने वाला पपाली बेरगणी गांव का युवक लापता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed