फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tehri: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम

Tue, 17 Jan 2023 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand tehri Car accident News:  man died during going for distribute wedding card of his son
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में टिहरी के आगर गांव में जहां कुंवर सिंह रावत के घर पर बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी वहां अचानक परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तब पता चला कि शादी का कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे कुंवर सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

Uttarakhand: टिहरी में दर्दनाक हादसा, सलडोगी के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। कोई घटनास्थल की ओर गए तो कोई कुंवर सिंह के घर। बताया गया कि कुछ दिनों बाद दुर्घटना में काल के गाल में समाए दीवान सिंह की बहन की शादी भी तय थी लेकिन घर में शादी का उत्साह मातम में बदल गया।

Uttarakhand tehri Car accident News:  man died during going for distribute wedding card of his son
टिहरी में कार हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आगर गांव में कुंवर सिंह का परिवार व रिश्ते नातेदार बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन मंगलवार को हुई कार दुर्घटना में घर के मुखिया की मौत से सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। नाते-रिश्तेदारों को 22 फरवरी को शादी में आने का निमंत्रण देने से पहले ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Uttarakhand tehri Car accident News:  man died during going for distribute wedding card of his son
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ आगराखाल में वेल्डिंग की दुकान चला रहे दीवान सिंह नेगी और टेंट संचालक सतीश रमोला भी गए थे। बताया गया कि कुछ दिनों बाद दीवान सिंह की बहन की शादी होनी तय थी लेकिन इससे पहले सल्डोगी में हुई कार दुर्घटना ने सभी के घरों की खुशियां छीन ली। आसपास गांव के तीन लोगों की मौत से आगराखाल क्षेत्र में शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand tehri Car accident News:  man died during going for distribute wedding card of his son
टिहरी में कार हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि शोक में बुधवार को आगराखाल बाजार बंद रहेगा। बताया गया कि आगराखाल के पास जहां कार दुर्घटना हुई है वहां नेटवर्क की बड़ी समस्या है। इससे दुर्घटना की सूचना तय समय पर नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Uttarakhand tehri Car accident News:  man died during going for distribute wedding card of his son
टिहरी में कार हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आगराखाल चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने बताया कि काफी गहराई में होने के कारण शवों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम सवा पांच बजे तक खाई से सभी शव निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed