फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand accident News: Car fell into ditch in tehri three people died

Uttarakhand: टिहरी में दर्दनाक हादसा, सलडोगी के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Tue, 17 Jan 2023 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 07:28 PM IST
सार

Car Accident In Tehri News: बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग ही सवार थे। सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Uttarakhand accident News: Car fell into ditch in tehri three people died
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल- कखील मोटर मार्ग पर शादी का कार्ड बांटने जा रहे लोगों की कार सल्डोगी के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार चमोली ने बताया कि मंगलवार सुबह कार चालक पोस्टमैन कुंवर सिंह रावत निवासी ग्राम आगर अन्य दो लोगों के साथ बेटे की शादी के कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही करीब 11:30 बजे ग्राम सल्डोगी के पास उनकी कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर आगराखाल पुलिस और ढ़ालवाला से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


Kotdwar: जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत एवं बचाव के लिए टीम खाई में उतरी लेकिन तब तक कार चालक कुंवर सिंह रावत (57) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम आगर, पूर्व प्रधान दीवान सिंह नेगी (52) पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम जंगलेथ फकोट और सतीश सिंह रमोला (32) पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कसमोली की मौके पर ही मौत हो गई थी।

आगराखाल चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने बताया कि काफी गहराई में होने के कारण शवों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम सवा पांच बजे तक खाई से सभी शव निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण पता चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed