फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ इस अंदाज में मना उत्तराखंड राज्य स्थापना का जश्न, तस्वीरों में देखिए अनोखी छटा...

Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2019: celebration in dehradun photos
- फोटो : अमर उजाला

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड में आयोजित भारत भारती उत्सव में देश की सांस्कृतिक एकता के विविध रंग देखने को मिले। प्रदेश में अध्ययनरत 22 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इन लोक संस्कृतियों की प्रस्तुतियों को देखकर अभीभूत हुए। 

Uttarakhand State Foundation Day 2019: celebration in dehradun photos
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें लगा कि यदि वह उत्तराखंड जाएंगे तो उनकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। उत्तराखंड के लोगों से मुलाकात होगी। उन्हें भारत के भविष्य का दर्शन करने का मौका मिलेगा। यही सोचकर वह यहां आए हैँ। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां संस्कृति एक दूसरे को जोड़ती है। 

Uttarakhand State Foundation Day 2019: celebration in dehradun photos
- फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यूपीईएस, डीआईटी, ग्राफिक ऐरा, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डाल्फिन इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न संस्थानों ने विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें डॉल्फिन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिजोरम वेशभूषा में वहां का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने फसल पकने के बाद मनाए जाने वाले लोक उत्सव की प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2019: celebration in dehradun photos
- फोटो : अमर उजाला

छात्र-छात्राओं ने शंकरा ओम शंकरा पर नृत्य, ग्राफिक ऐरा के छात्र-छात्राओं ने नेपाली नृत्य एवं नंदा राजराज यात्रा की प्रस्तुति दी, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्रों ने मणिपुरी नृत्य एवं डीआईटी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इससे पहले देश के कई राज्यों की संस्कृति को दर्शाती सांस्कृतिक शोभा यात्रा भी निकाली गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2019: celebration in dehradun photos
- फोटो : अमर उजाला

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सलामी ली। उन्हाेंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने की बड़ी चुनौती है। नशा उन्मूलन को सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उधर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास के संकल्प को दोहराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed