फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरीश रावत की भुट्टा पार्टी: स्वाद के साथ लगा सियासी छौंका, सरकार को घेरा, की कौशिक और त्रिवेंद्र की तारीफ

Tue, 02 Aug 2022 10:36 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Aug 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: Congress leader Harish rawat attack on bjp in Bhutta jalebi party photos
हरीश रावत की भुट्टा पार्टी - फोटो : फेसबुक@हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में भुट्टा-जलेबी के स्वाद के साथ सियासी छौंका भी खूब लगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित भुट्टा-जलेबी पार्टी में हरीश ने ‘भुट्टा खाएंगे-कांग्रेस को लाएंगे’ का नारा भी दिया। वहीं उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ भी की।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेशक लोकल-फॉर वोकल का नारा देते हों, लेकिन वह इसके लिए उत्तराखंडियत की लड़ाई को अपनी सरकार में रहते और अब भी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत उनका एजेंडा है और वह हमेशा इसके लिए लड़ते रहेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान: उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, सीएम धामी ने की ये अपील

इस दौरान हरीश ने महंगाई, बेरोजगारी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। वह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भुट्टा खिलाते हुए आह्वान कर रहे हैं कि राज्य और केंद्र की नाकामियों को जनता के बीच पूरे जोश के साथ पहुंचाएं।

Uttarakhand Politics News: Congress leader Harish rawat attack on bjp in Bhutta jalebi party photos
हरीश रावत की भुट्टा पार्टी - फोटो : फेसबुक@हरीश रावत

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश व जिला स्तर तक कांग्रेस लामबंद होकर जनहित के लिए संघर्ष करती रहेगी।  हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राज में सवाल पूछना गुनाह है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और अब शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाएंगे, वह ईडी और सीबीआई को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाती रहेगी। 
 

Uttarakhand Politics News: Congress leader Harish rawat attack on bjp in Bhutta jalebi party photos
हरीश रावत की भुट्टा पार्टी - फोटो : फेसबुक@हरीश रावत
रावत ने कहा कि वह विभिन्न मुद्दों को लेकर 6 अगस्त को सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन अब उनका यह धरना सात अगस्त को होगा। पांच और छह को वह दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: Congress leader Harish rawat attack on bjp in Bhutta jalebi party photos
हरीश रावत की भुट्टा पार्टी - फोटो : फेसबुक@हरीश रावत

हरीश रावत एक तीर से कई निशाने साधने के लिए जाने जाते हैं। ताजा तीर उन्होंने भाजपा की ओर चलाते हुए जहां निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की तारीफ का चलाया है। वहीं इस बहाने भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया है। जिसके कई सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मदन कौशिक परिश्रम करने वाले नेता हैं। जब वह मुख्यमंत्री थे तो हमारी सरकार को पंजों के बल खड़ा रखते थे। उनके रहते उन्हें हरिद्वार छिनने में नाको चने चबाने पड़े थे। जब उन्होंने (हरीश ने) हरिद्वार से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, तब कौशिक ने उन्हें बेहद पतली गली से जीतने दिया। हरीश ने कहा कि बीजेपी कौशिक को ज्यादा दिन तक दरकिनार नहीं रख पाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: Congress leader Harish rawat attack on bjp in Bhutta jalebi party photos
हरीश रावत की भुट्टा पार्टी - फोटो : फेसबुक@हरीश रावत

इसके साथ ही हरीश ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को कौशिक के अच्छा काम करने पर बधाई देनी चाहिए, तब कुछ भाजपा नेता उनकी विदाई पर मिठाई बांट रहे हैं। भाजपा का यह नया चरित्र सामने आया है। वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भंग किए जाने के बयान पर हरीश ने उन्हें सराहा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा की पूर्व सीएम ने यह मुद्दा तब उठाया, जब उनको लगा कि पानी अब सिर के ऊपर चला गया है। रावत ने कहा कि इससे उनका इस मुद्दे पर आक्रोश झलकता है। वर्तमान सीएम को पूर्व सीएम की बात को गंभीरता से देखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed