फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har ghar tiranga abhiyan Independence day 2022: National flag will be hoisted at 20 lakh houses in Uttarakhand

हर घर तिरंगा अभियान: उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, सीएम धामी ने की ये अपील

Tue, 02 Aug 2022 11:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 AM IST
सार

प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

विज्ञापन
Har ghar tiranga abhiyan Independence day 2022: National flag will be hoisted at 20 lakh houses in Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को तिरंगा भेंट किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.संबित पात्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित हो रहा है। यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। कहा कि सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

राज्य में 1250 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1250 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि दो अगस्त से सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगा की डीपी एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगाएं। नौ अगस्त को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।


Koo App

15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस ’अमृत महोत्सव’ के साथ हमें जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। भारत के गौरव को दुनिया में दर्शाने हेतु आओ हम सब मिलकर 13 से 15 अगस्त तक #HarGharTiranga फहराने का संकल्प लें: #UPCM @myogiadityanath #swatantratasankalp #independencedayresolution #nayebharatkasapna

View attached media content

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 1 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed