फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: एमबीपीजी कॉलेज में दाखिले को लेकर बवाल, पुलिस ने लाठियां बरसाकर छात्रों को खदेड़ा, तस्वीरों में देखें

Fri, 12 Nov 2021 09:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Ruckus over admission in haldwani MBPG college, police does lathi charge, see photos
एमबीपीजी कॉलेज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में दाखिला न मिलने पर छात्रों ने शुक्रवार को बवाल कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने किया लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई छात्र घायल हो गए। इसी बीच एक छात्र आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल लेकर कॉलेज की चौथी मंजिल की छत पर चढ़ गया। छात्रों और प्राध्यापकों ने उसके हाथ से पेट्रोल छीना। इतना ही नहीं एक छात्र ने दाखिला न मिलने पर जहर खाने की दी धमकी तक दे डाली। गुस्साए छात्रों ने सीओ की गाड़ी रोक ली और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया। वहीं उग्र छात्रों ने कॉलेज के दफ्तर और कक्षाएं बंद करा दीं। कई बार भगदड़ का माहौल हो गया। हालत बिगड़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी फोर्स लेकर कॉलेज पहुंचे। जानकारी के मुताबिक स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश से वंचित सभी छात्रों को दाखिले दिए जाने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को बवाल हो गया। आठ घंटे तक कॉलेज परिसर में अराजकता का माहौल रहा।

uttarakhand news: Ruckus over admission in haldwani MBPG college, police does lathi charge, see photos
एमबीपीजी कॉलेज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

प्राचार्य कक्ष के सामने बवाल कर रहे छात्रों को पुलिस ने लाठियां बरसाकर खदेड़ा तो वे कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस की लाठियों से एक दर्जन से अधिक छात्र चोटिल हो गए। एक छात्र गौरव सम्मल को उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को कक्ष में ही बंधक बना दिया और तीन घंटे बाद शाम पांच बजे मुक्त किया।

uttarakhand news: Ruckus over admission in haldwani MBPG college, police does lathi charge, see photos
एमबीपीजी कॉलेज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज परिसर में शुक्रवार को बीए प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश आवेदन फॉर्म जमा कराने के लिए सुबह छह बजे से हजारों छात्र-छात्राओं की कतारें लग गईं थीं। सुबह आठ बजे कॉलेज का गेट खुला तो छात्रों का हुजूम कॉलेज परिसर में घुस गया। प्राचार्य के पहुंचने पर सुबह करीब नौ बजे कुछ छात्र नेता उनके कक्ष में पहुंचे और सभी को दाखिला देने की मांग करने लगे, लेकिन प्राचार्य ने सीटों के सापेक्ष ही प्रवेश दिए जाने की बात कह कर असमर्थता जता दी। इस पर प्राचार्य और छात्रों के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: Ruckus over admission in haldwani MBPG college, police does lathi charge, see photos
एमबीपीजी कॉलेज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

गुस्साए छात्रनेताओं ने प्राचार्य कक्ष से बाहर नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया बंद करवाने के साथ ही दफ्तर बंद करवा दिया। परीक्षा विभाग में काम होता देख भड़के छात्रों ने कंप्यूटर पर कुर्सियां पटक दीं और तोड़फोड़ कर दी। कई बार कॉलेज परिसर में भगदड़ मची। इसके बाद बवाल इतना बढ़ा कि दो छात्र कॉलेज की छत पर डीजल लेकर चढ़ गए और आत्मदाह करने की कोशिश करने लगे जिन्हें प्राध्यापक डॉ. विनय जोशी और डॉ. सीएस नेगी ने छात्रों की मदद से रोका और डीजल की बोतल छीन ली।

विज्ञापन
uttarakhand news: Ruckus over admission in haldwani MBPG college, police does lathi charge, see photos
एमबीपीजी कॉलेज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के सामने बवाल शुरू कर दिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और उनके समर्थकों की पुलिस से झडप हो गई। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे सीओ पहुंचे तो गेट पर धरना दे रहे छात्रों ने सीओ की गाड़ी अंदर नहीं घुसने दी जिस पर पुलिस को फिर हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को हटाना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed