फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: जब बजी लोकगीतों की धुन तो खुद काे रोक न सके सीएम, कलाकारों संग खूब थिरके पुष्कर सिंह धामी, तस्वीरें

Fri, 12 Nov 2021 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami dance in Tribal Festival, see photo
देहरादून में तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

जनजाति समुदाय के स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर व उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव चल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकगीतों की धुन ने मुख्यमंत्री धामी को इतना आकर्षित किया कि वह खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ नृत्य किया। इस दौरान हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महोत्सव के दौरान केंद्रीय जनजाति मंत्री ने मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली और पिथौरागढ़ में जनजाति समुदाय के छात्रों के लिए दो नए एकलव्य विद्यालय खोलने व जनजातीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब पांच हजार छात्रों को केंद्र की ओर से टैबलेट प्रदान किए जाने की घोषणा की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की स्थापना के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजने को कहा। गुरुवार को ओएनजीसी अंबेडकर मैदान में महोत्सव का विधिवत भव्य शुभारंभ किया गया। महोत्सव 13 नवंबर तक चलेगा।

uttarakhand news: cm pushkar singh dhami dance in Tribal Festival, see photo
तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

महोत्सव में उत्तराखंड की पांच जनजाति (जौनसारी, भोटिया, बुक्सा, थारू और राजी) समेत अन्य राज्यों के जनजाति समुदाय भी शिरकत कर रहे हैं। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पांच जनजाति समुदाय उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्कृति और परंपरा का संरक्षण हो या प्रकृति के साथ रहकर ज्ञान-विज्ञान की सीख देना हो, सभी क्षेत्रों में जनजाति समुदाय उदाहरण पेश करते हैं।

uttarakhand news: cm pushkar singh dhami dance in Tribal Festival, see photo
तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी जनजाति समुदाय के उत्थान को विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विभागों को विकास कार्य की तीन फीसदी धनराशि जनजाति समुदाय के हित में खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं।केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में तीन एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जो जनजाति समुदाय के मेधावियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami dance in Tribal Festival, see photo
तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दो नए एकलव्य विद्यालय खोलने, सभी जनजाति छात्रों को टैबलेट प्रदान करने और प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय स्थापित करने का आग्रह किया। जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह भी जनजाति समुदाय से आते हैं। उत्तराखंड के विकास के साथ ही देश के विकास में जनजाती समुदायों का विशेष योगदान रहा है। केंद्र सरकार जनजातियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। 

विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami dance in Tribal Festival, see photo
तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री ने महोत्सव में जनजाति क्षेत्रों के लोगों के स्टॉलों का भ्रमण किया और पकवानों का भी स्वाद किया। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्टॉलों की प्रशंसा की और स्टॉल लगाने वाले लोगों से बात कर उनका उत्साह बढ़ाया। महोत्सव के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें लोक गायिका कल्पना चौहान और उनके बेटे रोहित चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान उनके गानों पर महोत्सव में मौजूद लोग झूमे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed