नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस में उबाल है। मंगलवार को बंशीधर भगत की उक्त टिप्पणी सामने आने के बाद बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन का दौर जारी रहा। कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया।
इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, रोका काफिला, जलाए पुतले, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अपने कुमाऊं दौरे पर रानीखेत पहुंचे भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक कर काले झंडे दिखाए और उनके विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मंगलवार को अपने भीमताल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की ओर से माफी मांगनी पड़ गई।
वायरल हुए एक वीडियो में भगत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वृद्ध नेता प्रतिपक्ष के संपर्क में अब कौन आएगा। डूबते जहाज के संपर्क में कौन आता है? भगत के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आने लग गईं। मामला अभी-अभी स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में आया तो उन्होंने ट्वीट के जरिये बयान से हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर भगत के बयान पर दु:ख जताया और व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी।
इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मेरे लिए अमर्यादित और अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया है। इससे मुझे बहुत दुख और कष्ट हुआ है। किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पूरी पार्टी का प्रतीक होता है और प्रतिनिधित्व करता है। प्रदेश अध्यक्ष अगर इस तरह की भाषा का प्रयोग करे तो यह उत्तराखंड नहीं पूरे देश में माताओं और बहनों का अपमान है। भारतीय संस्कृति का दावा करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से नारी शक्ति का अपमान किया है उसे देश, पहाड़ और उत्तराखंड की नारी बर्दाश्त नहीं करेगी।