फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, रोका काफिला, जलाए पुतले, तस्वीरें

Wed, 06 Jan 2021 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Jan 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : protest against banshidhar bhagat comment on indira hridayesh
रानीखेत पहुंचे भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा - फोटो : amar ujala

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस में उबाल है। मंगलवार को बंशीधर भगत की उक्त टिप्पणी सामने आने के बाद बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन का दौर जारी रहा। कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया।

uttarakhand news : protest against banshidhar bhagat comment on indira hridayesh
रानीखेत पहुंचे भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा - फोटो : amar ujala

वहीं अपने कुमाऊं दौरे पर रानीखेत पहुंचे भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक कर काले झंडे दिखाए और उनके विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
 
uttarakhand news : protest against banshidhar bhagat comment on indira hridayesh
रानीखेत पहुंचे भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मंगलवार को अपने भीमताल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की ओर से माफी मांगनी पड़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : protest against banshidhar bhagat comment on indira hridayesh
जगह-जगह प्रदर्शन का दौर जारी - फोटो : amar ujala

वायरल हुए एक वीडियो में भगत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वृद्ध नेता प्रतिपक्ष के संपर्क में अब कौन आएगा। डूबते जहाज के संपर्क में कौन आता है? भगत के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आने लग गईं। मामला अभी-अभी स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में आया तो उन्होंने ट्वीट के जरिये बयान से हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर भगत के बयान पर दु:ख जताया और व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी। 

विज्ञापन
uttarakhand news : protest against banshidhar bhagat comment on indira hridayesh
रानीखेत पहुंचे भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा - फोटो : amar ujala

इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मेरे लिए अमर्यादित और अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया है। इससे मुझे बहुत दुख और कष्ट हुआ है। किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पूरी पार्टी का प्रतीक होता है और प्रतिनिधित्व करता है। प्रदेश अध्यक्ष अगर इस तरह की भाषा का प्रयोग करे तो यह उत्तराखंड नहीं पूरे देश में माताओं और बहनों का अपमान है। भारतीय संस्कृति का दावा करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से नारी शक्ति का अपमान किया है उसे देश, पहाड़ और उत्तराखंड की नारी बर्दाश्त नहीं करेगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed