फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leaders meeting discuss upcoming elections with mallikarjun kharge and rahul gandhi in new delhi

देहरादून: दिल्ली में खरगे और राहुल गांधी से मिले प्रदेश कांग्रेस के नेता, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Mon, 02 Nov 2026 01:38 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 02 Nov 2026 01:38 PM IST
सार

उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व ने नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
Congress leaders meeting discuss upcoming elections with mallikarjun kharge and rahul gandhi in new delhi
कांग्रेस की बैठक - फोटो : पार्टी

विस्तार

नई दिल्ली में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव ने भी हिस्सा लिया। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन की भूमिका, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में लिए गए किसी विशेष निर्णय या आगे की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed