फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत हुआ नजारा, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 02 Nov 2026 07:33 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 02 Nov 2026 07:33 AM IST
सार

चारधाम में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर बिछने से धाम का नजारा बदल गया है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Snowfall in badrinath dham as weather turns cold temperatures drop sharply uttarakhand weather
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में बर्फबारी होने से चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के बीच धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।



ये भी पढ़ें...हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फबारी से धाम का नजारा भी पूरी तरह बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

Trending Videos
Snowfall in badrinath dham as weather turns cold temperatures drop sharply uttarakhand weather
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दीपावली से ठीक पहले उत्तराखंड में मौसम ठंड से राहत देगा। सूर्य की चमक बढ़ने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि आज सोमवार को प्रदेश के जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Snowfall in badrinath dham as weather turns cold temperatures drop sharply uttarakhand weather
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रविवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तीन से सात नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in badrinath dham as weather turns cold temperatures drop sharply uttarakhand weather
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पहले दो नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Snowfall in badrinath dham as weather turns cold temperatures drop sharply uttarakhand weather
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed