शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम में उत्साहित नजर आए। साथ ही उनका पहनावा आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं 72 साल की उम्र में भी वे इतने चुस्त दुरुस्त हैं कि केदारनाथ में वे पैदल हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी से काफी तेज चल रहे थे। वहीं, बदरीनाथ में भी पीएम सीएम और राज्यपाल से तेज चलते हुए नजर आए।
Uttarakhand: चेहरे पर शिकन न थकान...बदरी-केदार में ऐसा रहा पीएम मोदी का अंदाज , तस्वीरों में देखें झलकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ती जी स्वास्थ्य कैसा है आपका
धाम पहुंचे मोदी ने एमआई-17 हेलीपैड पर तीर्थपुरोहित समाज के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती से पूछा कि पोस्ती जी कैसे हैं आप, स्वास्थ्य कैसा है। इस दौरान पीएम केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, विधायक शैलारानी रावत सहित अन्य लोगों से भी मिले।
मजदूरों से बातचीत कर बढ़ाया हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए मजदूरों के पास गए और वहां लगी बेंच पर उनके साथ बैठ गए। उन्होंने मजदूरों के साथ बात कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केदारपुरी को संवारने वाले आप लोग धन्य हैं। पीएम ने मजदूरों से उनके अनुभव भी पूछे और उन्हें बधाई भी दी। साथ ही घर-परिवार की जानकारी भी ली। कहा कि आप लोग धन्य हैं, जो केदारपुरी को पत्थरों पर नक्काशी कर संवार रहे हैं।
अपने तीर्थपुरोहित के माध्यम से कराई पूजा
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना अपने तीर्थपुरोहित के माध्यम से कराई। तीर्थपुरोहित प्रवीण तिवारी ने पीएम के हाथों पूजा का संकल्प कराया। केदारनाथ के मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग सहित वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल और ओंकार शुक्ला ने रुद्राभिषेक पाठ किया। स्वयंबर प्रसाद मैठाणी ने बताया कि इससे पूर्व वह तीन बार पहले भी प्रधानमंत्री के हाथों रुद्राभिषेक पूजन करवा चुके हैं।
मौसम भी रहा मेहरबान
शुक्रवार को सुबह से ही केदारनाथ में मौसम साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ यहां धूप निकल आई। इस दौरान शीत लहर का प्रकोप था लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप बढ़ने से ठंड कम होती गई। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचा और उनके धाम में रहने तक मौसम साफ रहा। इससे पूर्व बीते बृहस्पतिवार को रात तक केदारनाथ में बारिश हुई।