{"_id":"617d396f4ceefd66fb4a58a5","slug":"uttarakhand-news-pm-narendra-modi-kedarnath-visit-reaching-dham-for-the-fifth-time-in-four-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदार के अगाध भक्त हैं प्रधानमंत्री, चार वर्षों में पांचवी बार पहुंच रहे धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदार के अगाध भक्त हैं प्रधानमंत्री, चार वर्षों में पांचवी बार पहुंच रहे धाम
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:33 PM IST
सार
पहले कार्यालय में चार बार बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। अस्सी के दशक में गरूड़चट्टी में पीएम मोदी ने साधना की थी। बाबा केदार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगाध आस्था रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्वतंत्र भारत में यह पहला मौका है, जब प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में पांचवीं बार बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। वे अपने पहले कार्यकाल में चार बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इससे पहले, सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी अस्सी के दशक में दो बार केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं।
भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध आस्था है। अस्सी के दशक में डेढ़ माह तक केदारपुरी में मंदाकिनी नदी के बायीं तरफ गरूड़चट्टी में उन्होंने लगभग डेढ़ माह तक साधना की थी। तब वह प्रतिदिन बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर में पहुंचते थे। जबकि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे।
तब उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना के साथ ही धाम से देश को संबोधित भी किया था। यह भी पहला मौका था, जब किसी पीएम ने केदारनाथ से जनता को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने गरूड़चट्टी में बिताए दिनों को भी याद किया था।
2 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
उसी वर्ष पीएम मोदी 20 अक्तूबर को पुन: केदारनाथ पहुंचे थे। तब उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये की पांच बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था। इन परियोजनाओं में पहले चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं।
3 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
जबकि दूसरे चरण के कार्य शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री 7 नवंबर 2018 को तीसरी बार केदारनाथ पहुंचे थे और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद वे चौथी बार 18 मई 2019 को धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ध्यान गुफा में लगभग 17 घंटे तक साधना भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
केदारनाथ के वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि स्वतंत्र भारत में अस्सी के दशक से राजनेताओं का केदारनाथ आने का सिलसिला शुरू हुआ है। तब पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार धाम पहुंचीं थीं। पहली बार वे अकेले ही धाम पहुंचीं थीं। जबकि दूसरी बार उनके साथ सोनिया गांधी, अमिताभ बच्चन और उनकी माता जी भी धाम पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी (1985), पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन (1992) और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (2017) भी बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि बीते 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।