फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ की ध्यान गुफा में इस साल 36 श्रद्धालुओं ने की साधना, 4 नवंबर तक बुकिंग फुल

Fri, 29 Oct 2021 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Chardham yatra 2021: 36 Pilgrims done sadhana in Kedarnath cave booking full till 4 november
केदारनाथ में गुफा - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में इस यात्राकाल में अभी तक 36 श्रद्धालु साधना कर चुके हैं। इस साल 27 सितंबर को पुणे से पहुंचे यात्री आनंद गांधी ध्यान गुफा में साधना करने वाले पहले यात्री थे। जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप रावत के अनुसार 4 नवंबर तक गुफा के लिए  बुकिंग फुल हो चुकी है। 



20 अक्तूबर 2017 को केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के शिलान्यास के दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केदारपुरी में गुफाओं के निर्माण पर भी जोर दिया था। उनका कहना था कि इन गुफाओं में साधु-संत ध्यान कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा 2021: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

इसी के तहत जुलाई 2018 में आठ लाख की लागत से मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ ध्यान गुफा का निर्माण किया गया था। वर्ष 2019 में स्वयं पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यहां 17 घंटे तक साधना की थी। इसके अलावा केदारनाथ में बीते वर्ष अलग-अलग स्थानों पर दो और गुफाओं का निर्माण किया जा चुका है।

Chardham yatra 2021: 36 Pilgrims done sadhana in Kedarnath cave booking full till 4 november
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, केदारनाथ धाम में इस यात्रा काल में दर्शनार्थियों की संख्या दो लाख पार हो गई है। इस माह के 23 दिनों में ही 1 लाख 88 हजार 52 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं जो रिकॉर्ड है। धाम के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

Chardham yatra 2021: 36 Pilgrims done sadhana in Kedarnath cave booking full till 4 november
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

पहले ई-पास की बाध्यता होने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। 5 अक्तूबर को ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद तो मानो केदारनाथ में प्रतिदिन आस्था और उमंग का सैलाब उमड़ पड़ा। 6 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक सिर्फ 23 दिन में ही केदारनाथ में 188052 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जो नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham yatra 2021: 36 Pilgrims done sadhana in Kedarnath cave booking full till 4 november
केदारनाथ में सांयकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ व यात्रा प्रभारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि 10 दस वर्षों में अक्तूबर माह में इतनी संख्या में यात्री कभी नहीं पहुंचे। एक सप्ताह से प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कुछ कमी आई है लेकिन उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक यात्रियों की संख्या लगभग ढाई लाख तक पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
Chardham yatra 2021: 36 Pilgrims done sadhana in Kedarnath cave booking full till 4 november
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पीएम मोदी आगामी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर अंतिम कार्यक्रम अब तक शासन-प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन बताया जा रहा है कि पीएम दो घंटे तक धाम में रहेंगे। वे जनता को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भी इस गुफा में साधना कर चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed