उत्तराखंड में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। देहरादून के पास चकराता में एक बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग काल के मुंह में समा गए। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हुई और दो लोग घायल हैं।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चकराता में खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी
बताया गया कि बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे चलकर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के पैराफिट को तोड़कर खाई में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत खाई में उतर कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में लग गईं। हादसे का मंजर देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। पहाड़ी पर चारों ओर शव बिखरे पड़े थे। जो लोग घायल थे वह कराह रहे थे। घायलों और शवों की हालत देख राहत-बचाव में लगे लोग भी सन्न रह गए।
2 of 8
चकराता में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है और यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। जिसमें बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी बायला-पिंगुवा मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई।
3 of 8
चकराता में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खाई से शवों को किसी तरह बाहर निकालना शुरू किया।
4 of 8
चकराता में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वाहन में 15 लोग सवार थे। वहीं 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।
5 of 8
चकराता में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में बायला निवासी पांच साल का बच्चा व पिंगुवा निवासी एक अन्य ग्रामीण समेत दो लोग गंभीर घायल हैं। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए हैं।