{"_id":"6169aed569e7846b163103ea","slug":"uttarakhand-news-nainital-and-mussoorie-full-with-tourist-crowd-for-weekend-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: वीकेंड पर पर्यटकों से पैक हुए मसूरी और नैनीताल, अधिकांश होटल भी फुल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: वीकेंड पर पर्यटकों से पैक हुए मसूरी और नैनीताल, अधिकांश होटल भी फुल, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों की बढ़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजयदशमी और वीकेंड के मौके पर पहाड़ों की रानी मसूरी और सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों से पैक हो गए हैं। वहीं, इससे शहर के अधिकांश होटल फुल हैं। होटल व्यवसाय से जुङे लोगों के चेहरे भी खिल गए हैं। मालरोड सहित शहर के पर्यटन स्थल भी पर्यटकों से गुलजार हैं।
लोगों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि नैनीताल में 90 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। पुलिस की ओर से होटल में बुकिंग वाले सैलानियों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके चलते होटलों में ऑफलाइन बुकिंग कम हो रही है।
रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहनों रोककर शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से उन्हें नैनीताल भेजा जा रहा था। इस दौरान बाईपास पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी तो मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने पर्यटकों की परेशानी देखते हुए शटल सेवा में दो बसें भी लगा दी। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर 20 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
दशहरे का अवकाश और वीकेंड पर पर्यटकों ने मसूरी की ओर रुख किया है। होटल व्यवसायी दीपक गुप्ता, अजय वैश्य ने कहा कि लगातार छुट्टी पड़ने के कारण होटल बुक हो गए हैं।
2 of 6
मसूरी में पर्यटकों की बढ़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर के 90 फीसदी से अधिक होटल पूरी तरह से पैक हैं। शहर में लगातार सैलानी पहुंच रहे हैं, रात तक शहर के होटल 100 फीसदी पैक होने की उम्मीद है। शहर में आए सैलानियों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है। लालटिब्बा जाने वाले पर्यटकों को लंढौर में जाम से दो चार होना पड़ा। मालरोड, लाइब्रेरी, मलिंगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही।
3 of 6
वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आए सैलानी जसविंदर ने कहा कि मसूरी में मौसम खुशनुमा है, सुबह-शाम हल्की ठंड है, लेकिन जाम से परेशानी हो रही है। वहीं, सीओ नरेन्द्र पंत ने कहा कि पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। कुठाल गेट के पास भी लगातार चेकिंग की जा रही है। ट्रेफिक को व्यवस्थित कर लोगों को मसूरी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वीकेंड पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में जाम की आशंका को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने अस्थायी पार्किंग में ही पर्यटकों के वाहनों को रोक लिया। फिर शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया। इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
5 of 6
वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दशहरे पर पर्यटकों के पहुंचने से नैनीताल के सभी होटल पैक गए। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने दुर्गा पूजा में शामिल होने के साथ रावण दहन की लीला का लुत्फ भी उठाया। शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने पर पुलिस ने हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास के एक छोर और कालाढूंगी से आने वाले पर्यटकों को रूसी बाईपास के दूसरे छोर पर रोक दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।