फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   150 players showed their strength in the state level artistic gymnastics

Dehradun News: राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 28 Oct 2026 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
150 players showed their strength in the state level artistic gymnastics
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 15वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2026 आयोजित हुई। जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और जिम्नास्टिक अकादमियों के करीब 150 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी, बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और ओवरऑल टीम ट्रॉफी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सब-जूनियर वर्ग की समृद्धि शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, मिनी-दो वर्ग में शनाया सुधांशु ने भी तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव प्रमोद चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिकाओं की भागीदारी बालकों की तुलना में अधिक रही। बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, दून इंटरनेशनल स्कूल, ओएसिस स्कूल, सेंट जोसेफ्स अकादमी, सन वैली स्कूल, पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार, माउंट फोर्ट अकादमी, द एशियन स्कूल, हिलग्रेंज स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, शेरवुड कॉलेज नैनीताल और दून जिम्नास्टिक अकादमी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में जिम्नास्टिक को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय स्पर्धाओं के लिए तैयार होने का भी अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed