फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supplementary budget prepared keeping development in mind: Bhatt

अनुपूरक बजट विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया : भट्ट

Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Supplementary budget prepared keeping development in mind: Bhatt
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड सरकार के अनुपूरक बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट राज्य की विकास आवश्यकताओं, जनहितकारी योजनाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को वित्तीय मजबूती मिलेगी। धामी सरकार की प्राथमिकता केवल बजट का आकार बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों का उपयोग करना है।
विज्ञापन

अनुपूरक बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, जरूरतमंदों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से जुड़ी योजनाओं के लिए किए गए प्रावधान सरकार की इसी जनकल्याणकारी सोच को दर्शाते हैं। अनुपूरक बजट के बाद प्रदेश का कुल बजट आकार बढ़कर 1,19,547.39 करोड़ हो गया है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रही है। यह अनुपूरक बजट प्रदेश की प्राथमिकताओं के अनुरूप आवश्यक योजनाओं को वित्तीय सहयोग देने और विकास कार्यों को निरंतरता प्रदान करने का माध्यम है। भाजपा सरकार उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed