फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was no love jihad, no land jihad in the Khanduri government: Shahzad

खंडूड़ी सरकार में लव जिहाद था, न लैंड जिहाद : शहजाद

Wed, 28 Oct 2026 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
There was no love jihad, no land jihad in the Khanduri government: Shahzad
भराड़ीसैंण। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने सदन में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को याद करते हुए तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि उस समय पूरा प्रदेश एक था। लव जिहाद था न लैंड लिहाज। न मदरसों की छुट्टी थी, न मजारों का कोई मुद्दा। वर्तमान सरकारों को उनका अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक शहजाद ने कहा कि जनरल खंडूड़ी का उन्हें हमेशा मार्गदर्शन मिला। उन्होंने फाइल का वजन नहीं देखा, नियम देखे। अगर मानक पूरे हैं तो चेहरा नहीं फाइल से ही काम हो जाता था। उनकी सरकार में हमने पहाड़ देखा, न मैदान देखा। हिंदू देखा, न मुसलमान देखा। जुमा देखा, न इतवार देखा। सब एक समान थे, पूरा प्रदेश एक था। हमने मजार देखा, न लैंड जिहाद देखा। जो सही है वो सही, जो गलत है वो गलत। विधायक शहजाद ने कहा कि आज जरा सी बातों पर रोज नए कानून आ रहे हैं। इन पांच साल में इस सदन का कोई सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें हिंदू-मुसलमान की बात सरकार न लाई हो। इस बार जुमे की ले आई कि जुमे की नहीं संडे की छुट्टी रहेगी। पांच साल में खंडूड़ी जी ने एक दिन भी ऐसा नहीं किया। बहुत अच्छ प्रदेश चला। सरकार उनके आदर्शों पर चलें तो लाभ भी होगा।
विज्ञापन

--
लोकपाल लाए तो अफसर विरोध में उतर आए
विधायक शहजाद ने कहा कि जब खंडूड़ी जी लोकपाल लेकर आ रहे थे तो इसका अफसरों ने जबर्दस्त विरोध किया। इसका असर ही था कि मैं, खंडूड़ी जी, प्रकाश पंत जी चुनाव हार गए। केवल मदन कौशिक जीते थे, जिनकी जीत का अंतर काफी कम रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed